तुपकाडीह | आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य धनेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढाई का स्थान नहीं है, यह स्थान बच्चों का चरित्र, अनुशासन, व्यवहार व भविष्य निर्माण का स्थान है। कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। बच्चे समय का पालन, शिक्षकों का सम्मान, विद्यालय के नियमों का पालन करता है, तो उसका व्यक्तित्व स्वतः निखरता है।


