आदर्श विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम:कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया

शिवगंज के आदर्श विद्या मंदिर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से पदम कंवर और महिला सुरक्षा सखी अक्षिता सिंह राव उपस्थित रहीं। पदम कंवर ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यूनिट क्षेत्र में नियमित गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, साथ ही आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान करती है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112 और 181 के बारे में बताया और उन्हें निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिला सुरक्षा सखी अक्षिता सिंह राव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, डर या दबाव की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत शिकायत करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका सरल और प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *