आदर्श स्टेडियम में राजसखी मेले में खरीदारी का उत्साह

भास्कर न्यूज | बाड़मेर आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में आयोजित राजसखी बाड़मेर मेले के चौथे दिन शनिवार को शहरवासी उमड़े। मेले में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए स्व-सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों की ओर से आकर्षक उत्पादों की जमकर बिक्री की जा रही है। मेले में अलवर का प्रसिद्ध मिल्क केक, चित्तौड़गढ़ के सूट-साड़ियां, दौसा की भेलपुरी, बीकानेर के विविध प्रकार के अचार, बूंदी की पारंपरिक दाल-बाटी, धनाऊ व चौहटन के हैंडबैग व एप्लिक उत्पाद, पाटोदी की कैंटीन के स्वादिष्ट व्यंजन, बाड़मेर के हस्तनिर्मित मिट्टी के बर्तन, चौहटन का आकर्षक वुडन वर्क तथा झालावाड़ की राजपूती पोशाक आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। बाड़मेर वासी पूरे उत्साह के साथ मेले में भाग ले रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार मिल रहा है। यह मेला न केवल स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध करा रहा है, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है। राजसखी मेला 2026 आत्मनिर्भर ग्रामीण राजस्थान की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रहा है। आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में आयोजित राजसखी बाड़मेर मेला 2026 के तहत शनिवार को कालिका पैट्रोलिंग यूनिट टीम ने महिलाओं को राजकोप एप की जानकारी दी। टीम में भंवरी व कमला ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता के लिए राजकोप सिटीजन एप डाउनलोड करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *