आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी बनाए गए विनोद तिर्की, बोले- अपराधियों पर रहेगी नजर

आदित्यपुर | पुलिस निरीक्षक विनोद तिर्की ने बुधवार को आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पद प्रभार ग्रहण किया। श्री तिर्की इससे पूर्व सरायकेला सर्किल में पोस्टेड थे। इससे पूर्व राजीव सिंह आदित्यपुर थाना प्रभारी थे, जिन्हें सरायकेला-खरसावां जिला से रांची जिला में पदस्थापित किया गया है। नए थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग पर भी जोर देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना उनकी प्रा​थमिकता होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *