आदिम जनजाति के युवक का फंदे से लटका मिला शव:हिंडालको माइंस में करता था मजदूरी, घर से निकला था बिना कुछ बताए

झारखंड के गुमला जिले में एक आदिम जनजाति के युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान कुंजाम भट्टी पाट निवासी 25 वर्षीय दिनेश असुर के रूप में हुई है। वह आदिम जनजाति के लोटो असुर का पुत्र था। पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के भाई सुमन असुर ने बताया कि दिनेश हिंडालको द्वारा संचालित कुजाम माइंस में मजदूरी करता था। घटना के दिन वह काम से लौटकर घर पर खाना खाया। इसके बाद बिना कुछ बताए कहीं चला गया। चरवाहों ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर शव लटकता देखा। मृतक ने पिछले साल घाघरा टाना भगत कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की थी। एसआई लायन टोपनो के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। हालांकि हत्या या आत्महत्या की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *