आदिवासी कल्याण छात्रावास का मंत्री ने किया निरीक्षण बच्चों से कहा- उड़ान भरनी है तो 5 घंटे खुद से पढ़ाई करें

पालकोट अंतर्गत कंदर्प उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रांगण में संचालित आदिवासी कल्याण छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को पेयजल, साफ-सफाई, सोलर लाइट और छत से पानी टपकने जैसे मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। खबर दैनिक भास्कर में बुधवार की अंक में (छात्रावास में बिजली नहीं, बरसात में छत से गिरता है पानी) शीर्षक के साथ प्रमुखता के साथ छपने के बाद राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा कंदर्प उच्च विद्यालय प्लस टू विद्यालय और आदिवासी कल्याण छात्रावास पहुंचे। दोनों जगहों के सभी विद्यार्थियों से मुलाकात कर विद्यालय और आदिवासी कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। मौजूद अधिकारियों को विद्यालय और आदिवासी कल्याण छात्रावास में विद्यार्थियों को समुचित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। सर्व प्रथम कंदर्प उच्च विद्यालय प्लस टू पहुंचे और यहां पर सभी 10 पल्स टू के विद्यार्थियों से विद्यालय की शैक्षिक कार्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है या नहीं। विद्यार्थियों को साईकिल मिली की नहीं की जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के कई गुर शिखलाएं। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सभी विद्यार्थी दिमाग में ऊंची उड़ान का मन भरना है और स्वयं का अध्ययन 5 घंटे तक पढ़ाई करें। सभी विद्यार्थियों का 90 प्रतिशत अंक का रिजल्ट होनी चाहिए। छात्रावास के सभी विद्यार्थियों की दुखड़ा सुनाने के बाद मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि आप सभी की सारी परेशानियां जल्द ही दूर कर दिया जाएगा इसके लिए वरीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव, थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर, कांग्रेस जिला सचिव संजय नागरची, मनोज कुमार मिश्रा, विजय ठाकुर आदी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *