आदिवासी, किसान और जनता की अनदेखी: दीपक

बालोद |आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव दीपक आरदे ने कहा कि इस साल के भाजपा के संकल्प बजट में किसान, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी वर्ग के लिए कोई खास प्राथमिकता नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया, महिला सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और रसोइया संघ की मांगों को अनदेखा किया गया। पंकज जैन ने कहा कि बस्तर और सरगुजा को विकास के नाम पर केवल प्रतीकात्मक लाभ मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *