आदिवासी को पीटकर हत्या करने का मामला, 4 आरोपी बनाए:रीवा में जेसीबी से कुचलकर हादसा दिखाने की थी कोशिश; खाने-पीने की बात का विवाद

रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की, फिर हत्या के बाद शव को जेसीबी से कुचलकर उसे हादसा साबित करने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238(3)(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना अतरैला में 2 मार्च 2026 को देर रात दुर्गेश कोल की मौत की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी में मामला दुर्घटना का बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से मौत होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज की। जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपियों से पहले खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को जेसीबी मशीन से कुचलकर दूसरी जगह ले जाकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। ये हैं आरोपी
पुलिस ने इस मामले में कल्की देव द्विवेदी उर्फ केडी, कृष्ण देव द्विवेदी, आशीष मांझी और दिलीप मांझी को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ के बाद पूरी साजिश का खुलासा हुआ। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *