भास्कर न्यूज़ | धालभूमगढ़ आदिवासी विकास पुस्तकालय सोनाखून की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 46वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता : पुरुष वर्ग : 100 मीटर दौड़: प्रथम – बसेन मुर्मू, द्वितीय – सोकेन बास्के, 1600 मीटर दौड़ (जेंट्स): प्रथम – खेरवार मुर्मू, द्वितीय – रामजीत मुर्मू, 800 मीटर दौड़: प्रथम – राजाराम हेंब्रम, द्वितीय – अजीत मुर्मू, शॉट पुट: प्रथम – देवेन हांसदा, द्वितीय – योगेश्वर हांसदा, जीके प्रतियोगिता: प्रथम – डोमन मुर्मू, द्वितीय – सिद्धू हांसदा, मेंढक रेस: प्रथम – किरिटिया मुर्मू, द्वितीय – समीर सोरेन, बालिका वर्ग : 100 मीटर दौड़: प्रथम – सलोनी मुर्मू, द्वितीय – अनीता मुर्मू, सुई-धागा प्रतियोगिता : प्रथम – माही मांडी, द्वितीय – पूर्णिमा सोरेन, कोलसी रेस : प्रथम – सुनीता हांसदा, द्वितीय – मालती हांसदा, 800 मीटर दौड़ : प्रथम – मालती हांसदा, द्वितीय – सुनीता माड़ी, 400 मीटर दौड़ : प्रथम – राइमात मुर्मू, द्वितीय – सरिता कुमारी, गोला थ्रो : प्रथम – ममीता मुर्मू, द्वितीय – जयंती मांडी। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंगल हांसदा, मंगल सिंह, सचिव डोमन सोरेन, दुर्गा चरण मांडी, गोपीनाथ सोरेन, चिंटू टुडू, कालीचरण मुर्मू, विनोद हांसदा, रामदास टुडू, धनंजय हेंब्रम, जीवन हेंब्रोम, सावना किस्कू, गुरदास हेंब्रम, विक्रम सोरेन, दाखिन हांसदा, सुनाराम सोरेन, सुनील किस्कू, राम गोप, फागुन सोरेन, श्रीकांत हांसदा, विदेश किस्कू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी मौजूद थे।


