रीवा में आदिवासी शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधानाचार्य मुन्नालाल कोल पहले ही निलंबित कर दिया गया था। संभागीय कमिश्नर जामोद ने गुरुवार शाम को जानकारी देकर बताया कि जिस तरह से संकुल प्राचार्य हीरामणि त्रिपाठी ने प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की। उनका यह व्यवहार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संकुल प्राचार्य को निलंबित किया गया। शराबी प्रिंसिपल और गुंडागर्दी करने वाले संकुल प्राचार्य का मामला बुधवार को कमिश्नर तक पहुंचा था। जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा गुप्ता ने जांच रिपोर्ट कमिश्नर को भेजी थी। संकुल प्राचार्य पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज आदिवासी शिक्षक से मारपीट के मामले में बुधवार शाम संकुल प्राचार्य हीरामणि त्रिपाठी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुन्नालाल कोल ने संकुल प्राचार्य पर पैर ना छूने पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने पूरे मामले को विवेचना में लिया था। भीम आर्मी ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी भीम आर्मी ने बुधवार को कहा था कि अगर संकुल प्रचार्य पर कार्रवाई नहीं की गई तो 12 घंटे बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, चेतावनी के अगले दिन यानि आज संकुल प्रचार्य को निलंबित कर दिया गया। वहीं, अजाक संगठन के जिला सचिव मुन्नालाल रावत ने बताया था कि मारपीट की घटना के बाद दो दिन तक शिक्षक बेहोश रहा। वो डर के मारे घर से नहीं निकला। इस तरह की मारपीट बर्दाश्त नहीं करेंगे।


