सुकमा | कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन के निर्देशन में सुशासन तिहार के तहत जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आधार कार्ड संबंधित आवेदनों को शत प्रतिशत निराकरण करने के उद्देश्य से नागरिकों को एसएमएस के जरिए आवेदन की स्थिति व आवश्यक कार्रवाई की सूचना भी प्रदान की जा रही है।


