झुंझुनूं | सरोज आई अस्पताल में आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। डॉ. सरोज सरोवा ने बताया कि बड़वासी के 52 वर्षीय ताराचंद की दोनों आंखों में मोतियाबिंद होने के कारण कम दिखाई दे रहा था। जांच के बाद अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। एल्कोन लिजियोन फेको (लेजर) मशीन के माध्यम से एडवांस कैटरेक्ट सर्जरी की। यह ऑपरेशन बिना सुई, बिना चीरे और बिना दर्द के दूरबीन तकनीक से किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को तुरंत छुट्टी दे दी गई। प्रवीण, कमलेश, दिनेश, कैलाश, जयप्रकाश व रवीना मौजूद रहे। अस्पताल में मोतियाबिंद, बढ़े हुए मांस व कालापानी जैसी आंखों की बीमारियों का ऑपरेशन किया जाता है। यहां आंखों की जांच अत्याधुनिक मशीनों से कर चश्मे के नंबर देने की सुविधा भी उपलब्ध है।


