राजनांदगांव में रविवार सुबह आधे घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। तेज बौछारों के साथ शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में राजनांदगांव का तापमान सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर स्थिर है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक, बदले मौसम का असर रविवार को भी जारी रहेगा। 23 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जलाशय से हो रही पानी की आपूर्ति इधर, नगर निगम राजनांदगांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन की लापरवाही से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। दो दिनों तक शहर में नल नहीं खुल सके। वर्तमान में मोखली एनीकट और मोगरा जलाशय से पानी की आपूर्ति की जा रही है।