आनी में IAS अधिकारी का स्कूल में दौरा कल:शिक्षा नीति के तहत लेंगे गोद, स्टूडेंट को देंगे करियर टिप्स

कानपुर के जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह कल शुक्रवार को अपनी मातृभूमि कुल्लू जिले के आनी का दौरा करेंगे। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ‘मेरा स्कूल मेरा अभिमान’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपने पहले स्कूल को नई शिक्षा नीति के तहत गोद भी लेंगे। आनी क्षेत्र से निकले पहले आईएएस अधिकारी बता दें कि विजय सिंह आनी क्षेत्र से निकले पहले आईएएस अधिकारी हैं। वे 2015-16 बैच के अधिकारी हैं। कल शुक्रवार को वे अपने पुराने विद्यालय पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को गोद लेंगे। इस दौरान वे स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन भी देंगे। सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आनी के नागरिकों ने विजय सिंह के सम्मान में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ नागरिक और प्रेस क्लब आनी के सदस्य मौजूद रहेंगे। स्थानीय लोग विजय सिंह की सादगी और क्षेत्र के प्रति उनकी सद्भावना से प्रभावित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *