आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोगों पर ढाया जुल्म, इसे युवाओं को जानना जरूरी : किरण

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को पुरानी बस्ती के अग्रसेन भवन में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आपातकाल का यह 50वां वर्ष है। कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल के दौरान देशवासियों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, यह सोच कर मन दुखी हो जाता है। आज के युवाओं को इससे अवगत कराने की जरूरत है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि आपातकाल लागू करने के बाद इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरुपयोग कर भारत के संविधान में संशोधन किया। लोगों को जेल में डालकर दर्दनाक यातनाएं दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी, चंपा देवी पावले, ममता साहू, अलका चंद्राकर और शीतल नायक सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *