भास्कर न्यूज | जालंधर आम आदमी पार्टी की तरफ से पिछले दिनों जालंधर में नई नियुक्तियां की गई थी। जिनका शनिवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहिंदर भगत ने कहा कि हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर थिआड़ा, दिनेश ढल्ल नॉर्थ और नितिन कोहली सेंट्रल भी मौजूद रहे। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए टीमवर्क और निडरता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तरनदीप सिंह सनी मीडिया इंचार्ज दोआबा, आत्म प्रकाश सिंह सचिव, मीडिया दोआबा, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज जालंधर अर्बन, जसकरण सिंह मीडिया सचिव जालंधर अर्बन, प्रितपाल टिवाणा मीडिया सचिव जालंधर देहाती, गुरिंदर सिंह शेरगिल यूथ विंग इंचार्ज दोआबा, गुरप्रीत कौर महिला विंग इंचार्ज, दोआबा, शोभा भगत महिला विंग, हितेश ग्रेवाल इंचार्ज यूथ विंग, हरचरण सिंह संधू संगठन इंचार्ज वेस्ट, अश्वनी अग्रवाल संगठन इंचार्ज, नॉर्थ, डॉ. अमित कुमार संगठन इंचार्ज, सेंट्रल, सुभाष भगत संगठन इंचार्ज कैंट को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।


