आप नेताओं ने केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न

भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी शहरी के पदाधिकारियों और वालंटियरों ने भंडारी पुल पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दिल्ली एक्साइज नीति मामले में बाइज्जत बरी होने पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया । जिला प्रधान शहरी प्रभबीर सिंह बराड़ ने काहा कि लोकतंत्र में अंततः सच्चाई की ही विजय होती है। उन्होंने कहा कि आप सरकार हमेशा पारदर्शिता और जनहित के लिए जानी जाती है। न्यायालय के इस निर्णय ने न केवल हमारे नेताओं को बेदाग साबित किया है, बल्कि देश की न्याय प्रणाली में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। इस दौरान लोकसभा इंचार्ज जसकरण सिंह बंदेशा, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. जसबीर सिंह संधू, जीवनजोत कौर और मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने कार्यक्रम की अगुवाई की। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली एक्साइज नीति 2021–22 को केंद्र सरकार ने सीबीआई के माध्यम से ‘दिल्ली शराब घोटाला’ का नाम दिया था। इस मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को जेल में रहना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीतिक बदले की भावना से बनाया गया था, लेकिन अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *