आप ने ब्यावर में किया संगठन विस्तार:नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और नियुक्ति लेटर देकर किया सम्मानित

आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्यावर जिला संगठन का विस्तार मंगलवार को किया गया। रांकाजी की बगीची में आयोजित सम्मान समारोह में नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया और उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर पार्टी ने ब्यावर सहित जैतारण और मसूदा में वार्ड चुनाव लड़ने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधावल्लभ माहेश्वरी ने की, जबकि जिलाध्यक्ष शौकीन काठात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर बाबू खांन बागड़ी, लीलाधर दाधीच और राजूसिंह रावत को नियुक्त किया गया। राजेंद्रसिंह सोलंकी को जिला सचिव, पारसमल मेहरा को सहसचिव, कन्हैयालाल खत्री को कोषाध्यक्ष, विनोद गर्ग को सोशल मीडिया प्रभारी और ई. गौरव चैरोटिया को आईटी सेल प्रभारी बनाया गया। इसके अतिरिक्त धीरज जैन को ब्यावर शहर अध्यक्ष, भीकमचंद कोठारी को टाडगढ़ अध्यक्ष, महेश शर्मा को बिजयनगर अध्यक्ष, सूरज काठात को मसूदा अध्यक्ष, मनोहर राठौड़ को जैतारण अध्यक्ष और मस्तान काठात को रास-भीमगढ़ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राधावल्लभ माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष शौकीन काठात, राजेंद्र सोलंकी, शंकर प्रजापति, लीलाधर दाधीच, विनोद गर्ग और नारायण अठवाल सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सभी नेताओं ने ब्यावर के 60 वार्डों के साथ-साथ जैतारण और मसूदा में भी वार्ड चुनाव मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। समारोह में एडवोकेट राजेश बंसल, एडवोकेट नीलेश बुरड़, हरीराम कटारिया, मुराद काठात, बाबूलाल सैन, खीयाराम सिंगारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन विस्तार से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *