आप ने 50 फीसदी से अधिक महिलाएं उतारीं, कांग्रेस ने 39 व शिअद ने 26 को दिया टिकट

नगर निगम चुनाव में आप ने 50 फीसदी से अधिक महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है जबकि भाजपा ने 46 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने घोषित 80 सीटों में 39 और शिरोमणि अकाली दल ने 61 सीटों में 26 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस, शिअद की ओर से बाकी सीटों पर सहमति नहीं बन सकी है। इस बार भी नगर निगम के अंतर्गत 95 वार्डों में ऑड नंबर वाले वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हैं, जबकि 14 सीटें अनुसूचित जाति और दो सीटें बैकवर्ड क्लास के लिए आरक्षित की गईं हैं। नगर निगम लुधियाना की करीब आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन नगर निगम के छह बोर्ड के कार्यकाल में एक बार भी महिला मेयर नहीं बन सकी हैं। महिला पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर जरूर बनीं लेकिन शहर की प्रथम महिला बनने का सौभाग्य महिला पार्षदों को नहीं मिला। हालांकि इस बार आप ने 95 सीटों में से 50 सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर दांव खेला है। भाजपा ने 95 सीटों में से 46 सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। वहीं अभी तक 26 लोगों ने नामांकन भरा है। आज अंतिम दिन 400 से ज्यादा प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। ये हैं हॉट-सीट} 72 घंटे बाद भी शिअद और कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर जूझती रही {गोगी की प|ी के सामने आशू के करीबी की प|ी वार्ड 61 से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की प|ी डा. सुखचैन बस्सी मैदान में है। उनके सामने बीजेपी से शिवानी कश्यप प|ी कुशाग्र कश्यप और कांग्रेस से पूर्व मंत्री भारतभूषण के करीबी इंदरजीत सिंह इंदी की प|ी परमिंदर कौर मैदान में होंगी। शिअद ने इस सीट पर अचला भनोट प|ी एडवोकेट अमनदीप भनोट को िटकट दिया है। इस वार्ड में 13 हजार मतदाता हैं। {बग्गा के बेटे को टक्कर देंगी भाजपा की अनीता- वार्ड 94 में आप विधायक मदनलाल बग्गा के बेटे अमन खुराना चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा ने अनीता शर्मा प|ी कुलभूषण और कांग्रेस ने रेशम सिंह नट को प्रत्याशी बनाया है। इस वार्ड में 14500 मतदाता हैं। {सिद्धू के बेटे का भाजपा की नीरू से मुकाबला- वार्ड 50 में आप विधायक कुलवंत सिद्धू के बेटे युवराज चुनावी मैदान में है। उनके सामने भाजपा ने नीरू शर्मा प|ी चंदरमोहन शर्मा को टिकट दिया है। इस वार्ड में 11,500 मतदाता हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर टिकट फाइनल नहीं किया है। {पप्पी की प|ी की भाजपा की पूनम से टक्कर वार्ड 77 से आप विधायक अशोक पराशर पप्पी की प|ी मीनू पराशर चुनाव लड़ रही हैं। यहां बीजेपी ने पूनम रात्रा प|ी स्व. ओमप्रकाश रात्रा को उतारा है। ओमप्रकाश रात्रा के निधन के बाद उनकी प|ी को टिकट मिलना तय माना जा रहा था। इस वार्ड में 9500 मतदाता हैं। कांग्रेस और शिअद ने देर रात तक टिकट फाइनल नहीं किया है। {ममता आशू के सामने आप के गुरप्रीत सिंह- वार्ड 60 से कांग्रेस के टिकट पर ममता आशु चुनाव लड़ रही हैं। ममता आशु के वार्ड का हिस्सा दूसरे वार्ड में जुड़ गया था और उनके वार्ड की कैटेगरी एससी में बदल गई थी। इस कारण उन्होंने वार्ड बदला है। भाजपा ने इस वार्ड से जतिंदर कुमार व आप से गुरप्रीत िसंह को टिकट दिया है। इस सीट पर 5 हजार से अधिक मतदाता हैं। {गाबड़िया के बेटे को आप व भाजपा देगी टक्कर वार्ड 48 से शिअद ने पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया के बेटे रखविंदर सिंह को टिकट दिया है। इस सीट पर आप ने प्रदीप कुमार, भाजपा ने किरनपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इस वार्ड में प्रत्याशी फाइनल नहीं किया है। यहां 12 हजार मतदाता हैं। {ग्यासपुरा के बेटे व आप के सरबजीत में फाइट- वार्ड 34 से अकाली दल ने पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा के बेटे और नेता प्रतिपक्ष जसपाल सिंट को िटकट दिया है। इस वार्ड में आप ने सरबजीत सिंह उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इस सीट पर टिकट फाइनल नहीं िकया है। भाजपा ने राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। इस वार्ड में 16,500 हजार मतदाता हैं। {शाम सुंदर को टक्कर देंगे आप के अनिल वार्ड 84 से कांग्रेस नेता और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा इस बार फिर मैदान में है। यहां आप ने अनिल पारती व भाजपा ने नीरज वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल ने अमित भगत को टिकट दिया है। इस वार्ड में 5100 से अधिक वोटर हैं। {पूर्व डिप्टी मेयर के सामने भाजपा की सुनीता वार्ड 37 से कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी मेयर सरबजीत कौर को टिकट मिला है। भाजपा ने सुनीता शर्मा को टिकट दिया है। आप ने सरोज मनन को उम्मीदवार बनाया है। इस वार्ड में 13 हजार से अधिक वोटर हैं। पार्क है, लेकिन झूले टूटे, सीवरेज लाइन -पढ़ंे पेज 3 पर तीसरे दिन 25 ने नामांकन किया। आप में शिअद-कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट:आप ने बुधवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आप विधायकों के बेटे-प|ी को िटकट दिए हैं। दूसरे दलों से आए और नए चेहरों को भी मैदान में उतारा है। इसका कारण ये रहा कि 2018 के चुनाव में आप को एक सीट पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार पंजाब में सरकार होने के कारण उन्होंने सभी 95 वार्डों में चुनाव लड़ना है। शिअद में रहे विजय दावन की बेटी दिव्या दावन को वार्ड एक व तनवीर धालीवाल को वार्ड 56 से टिकट दिया है। वार्ड 49 से कांग्रेस से आप में आईं परमिंदरजोत कौर जस्सल को टिकट दिया है। वार्ड 88 से प्रधान नीरज आहूजा को टिकट मिला है। 5 बार से जीत दर्ज कर रहे राकेश पराशर को वार्ड 90 से टिकट दिया है। वे आप विधायक अशोक पराशर के भाई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *