सच्चा सौदा आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर सिंह खेड़ा ने बताया कि शिअद की पंजाब बचाओ रैली आज समराला की अनाज मंडी में होने जा रही है, जिसमें माछीवाड़ा से भारी मात्रा में पार्टी वर्कर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व पार्टी की सीनियर लीडरशिप इस रैली में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जोश के साथ 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी है, जिसके तहत पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब के हितों के लिए पूरे पंजाब के दौरे पर निकले हुए हैं। खेड़ा ने कहा कि पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई आप की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों को कायम रखने के लिए सुखबीर सिंह बादल अपने चुनाव वादे लेकर अपनी रैलियों में ऐलान कर रहे हैं कि उनकी सरकार बनते ही लोगों की हर समस्याओं का हल किया जाएगा।


