भास्कर न्यूज | अमृतसर जंडियाला गुरु के गांव गुन्नोवल में बाइक सवार 2 हमलावरों ने आप वालंटियर के घर पर फायरिंग करके भाग गए। घटना सोमवार देर रात 12 बजे की है। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद घर में सो रहे परिवार के सदस्य उठे और सीसीटीवी चैक किया। सीसीटीवी में बाइक सवार 2 युवकों में एक ने घर पर 2 गोलियां चलाईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आप वालंटियर हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। गोली चलाने वाले कौन थे, उसके बारे में पता नहीं है। जांच अधिकारी डीसीपी रविंदर पाल ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी का बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


