आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से 2 दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। कल वह सीएम भगवंत मान के साथ जालंधर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जालंधर में 5000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मुख्य अतिथि के तौर पर वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत करेंगे। जबकि वीरवार को केजरीवाल और सीएम 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। जो कि 184 करोड़ रुपए की लागत से होंगे तैयार होंगे। उसी दिन बाद दोपहर चंडीगढ़ में एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे। पहले पांच सितंबर को आए थे पंजाब इससे पहले पांच सितंबर को जब पंजाब में बाढ़ आई हुई थी। उस समय भी अरविंद केजरीवाल पंजाब आए थे। उस दौरान उन्होंने सीएम भगवं मान के साथ पंजाब के विभिन्न जिलों में जाना था। लेकिन सीएम की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद केजरीवाल ने पहले चंडीगढ़ स्थित सीएम रिहायश पर जाकर सीएम भगवंत मान से बातचीत की थी। इसके बाद वह अमन अरोड़ा के साथ पंजाब के विभिन्न इलाकों का दौरा किया था। साथ ही उन्होंने लोगों से पंजाब में सहयोग देने की अपील की थी