मध्यप्रदेश की अंग्रेजी ब्रांड की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब की धरपकड़ के अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर अन्य राज्य की अवैध शराब बरामद की है। आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देशन एवं भवानी सिंह जिला आबकारी अधिकारी जोधपुर के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल पीपाड़ जिला जोधपुर के कार्य क्षेत्र में सघन रेड अभियान चलाया।
इस दौरान कानावास में आबकारी निरोधक दल ने 871 पेटी में रखें मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए निर्मित रॉयल स्टेग डुलेक्स विस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम ने 41808 पव्वे प्रत्येक 180 एमल क्षमता के बरामद किए। टीम ने आरोपी संजय विश्नोई,निवासी कानावास पुलिस थाना बिलाडा को मौके से गिरफ्तार किया। रेड में ललित विश्नोई,मांगीलाल,लालाराम सरदारपुरा,भगवान सिंह ,विक्रम सिंह आदि सम्मिलित रहे ।


