सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग ने मंगलवार की दोपहर से लेकर शाम 5 बजे तक एक साथ कई इलाकों में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अवैध शराब बनाने वाले पांच ठिकानों से भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया।इसके अलावा सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया है। इन पर हुई कार्रवाई आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम ने बताया कि बैढ़न और मोरवा में कार्रवाई की। जिसमें आरोपी सपना केवट पति आशीष केवट गोलाई बस्ती जयंत, रिंकी केवट पति गोविंद केवट निवासी जयंत, श्याम कली पति सोनू गुप्ता निवासी जयंत, पार्वती स्वीपर पति संतोष स्वीपर और पूजा स्वीपर पति शंकर स्वीपर दुद्दीचुआ बस्ती के यहां दबिश दी गई। 420 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त इस दौरान तलाशी में आरोपियों के यहां से 420 किलोग्राम महुआ लाहन और 12 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। जब्त शराब और महुआ लहान की कीमत 44 हजार 800 है। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


