आबादी के बीच लगी आग, मचा हड़कंप:मॉकड्रिल से प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं, एक को रेसक्यू कर बचाई जान

जयपुर में हुए हादसे के बाद अजमेर प्रशासन ने भी मॉकड्रिल कर अग्निशमन विभाग की व्यवस्थाओं को जांचा। आबादी क्षेत्र की एक होटल, एक सिलेंडर व एक ट्रांसफार्मर की आग को करीब पन्द्रह मिनट में काबू पाया। यहां होटल में आग के बीच फंसे एक युवक को रेसक्यू कर जान बचाई। करीब पन्द्रह मिनट तक यह रिहर्सल चला। सूचना के बाद चार मिनट में दमकल मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी जगदीशचन्द्र फुलवारी ने बताया-धानमंडी स्थित एक होटल में सुबह सवा दस बजे आग की सूचना मिली। करीब पांच मिनट में दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब पन्द्रह मिनट में आग पर काबू पाया। इस दौरान एक युवक को आग में फंसा देखकर रेसक्यू किया गया। इसी दौरान यहां पास ही सिलेंडर में लगी आग व ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाकर काबू किया। फुलवारी में बताया कि संकरी गलियों में फायर बाइक का भी उपयोग किया। रिहर्सल सुचारू रूप से सही रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *