आबूरोड में विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप:अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मजदूरी पर जाने के दौरान आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर बलात्कार किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना को लेकर पीड़िता ने शिकायत दी है। शनिवार को पीड़िता के परिजन, गांव के लोग और संगठनों के कार्यकर्ता आबूरोड सदर थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया-एक विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह हकीम खान मोयला के यहां मजदूरी करने जाती थीं। करीब तीन माह पूर्व आरोपी ने उसे प्रसाद खाने के लिए दिया। प्रसाद खाने पर उसे नशा हुआ। नशे की हालत में आरोपी ने उसके साथ बलात्कर किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने वह वीडियो दिखाकर पीडि़ता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। 26 जनवरी के दो दिन पहले भी उसने उसके पति को पुत्र के साथ ईंटे भरने के लिए ट्रैक्टर पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर आया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसका बड़ा बेटा आ गया, इस पर आरोपी बेटे को धक्का देकर फरार हो गया। डर की वजह से वह भी अपने मायके चली गई। वापस आने पर परिजनों के हिम्मत देने पर उसने रिपोर्ट दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *