आबू रोड एसपी ने होली को लेकर की बैठक:त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की, ट्रैफिक व्यवस्था पर हुई चर्चा

आबू रोड शहर और सदर थाने में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शनिवार शाम को पहले सदर थाने में और फिर शहर थाने में हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक गोमाराम, सदर थाना अधिकारी प्रदीप डागा, शहर पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम और थाना अधिकारी हरचंद देवासी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील इस दौरान आगामी त्योहारों, विशेषकर होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, शहर की यातायात व्यवस्था और भारी ट्रकों के शहर में प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के पारंपरिक शांति और सौहार्द के वातावरण को बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष विष्णु मारु, शिवसेना नगर प्रमुख लालाराम खारवाल, धर्मेश जैन, सागरमल अग्रवाल, रमेश वैष्णव, नरेश लोधी, बसंत प्रजापत और श्याम भाई सहित दोनों थाना क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *