आमजन के परिवादों का निर्धारित समय में समाधान कर पेंडेंसी को खत्म करें : कलेक्टर

भास्कर संवाददाता | चूरू डीओआईटी वीसी सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन के अभाव-अभियोग सुनकर अधिकारियों को परिवादों में समुचित जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। जिला जन अभियोग व सतर्कता समिति में दर्ज मामलों पर भी चर्चा कर निर्देश दिए गए। प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत ने प्रदेश स्तर से वीसी के जरिए जुड़कर जिला स्तरीय जन सुनवाई की समीक्षा की। कलेक्टर सुराणा ने अधिकारियों से कहा कि आमजन के परिवादों में समय निर्धारित कर पेंडेंसी को समाप्त करें। जन सुनवाई के दौरान अतिक्रमण, फर्जी कंपनी बनाकर पैसे वसूलने, रास्ते के विवाद, निर्माण कार्य का मलबा सड़क पर पड़ा होने से रास्ता अवरूद्ध होने, स्वच्छता, जल भराव, पट्टे बनवाने, बकाया एरियर भुगतान, डेयरी बूथ हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने, बिजली के खंभों को हटवाने सहित संपर्क पोर्टल पर प्राप्त व सतर्कता समिति में दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, पीएचईडी एसई रमेश कुमार राठी, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, डीओआईटी डीडी नरेश टुहानिया, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, डिस्कॉम एक्सईएन अनिल पूनिया, उद्योग महा प्रबंधक नानुराम गहनोलिया, उद्यान उप निदेशक डॉ. धर्मवीर डूडी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नगेंद्र राठौड़, डीएसओ सुरेंद्र महला, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल आदि अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *