आमांडॉड खुली खदान का काला हीरा जलकर खाक से राख में हो रहा तब्दील

आमांडॉड खुली खदान का काला हीरा जलकर खाक से राख में हो रहा तब्दील
जमुना कोतमा।
क्षेत्र की जीवन दायिनी खदान में कोयले की गुणवत्ता 8 स्टैंडर्ड की है पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 का लगभग तीन लाख टन कोयले का स्टॉक था। खबर है कि आज कल कोयले के बहुत कम खरीददार आ रहे हैं। यह खेद की बात ये है कि नीलकंठ कंपनी द्वारा उत्पादन किए जा रहे अच्छे ग्रेड के कोयले को पुराने स्टॉक तीन लाख टन कोयले के ऊपर डंप कराकर रोड सेल का पूरा जुगाड़ किया जा रहा ओर उसी से प्रबंधन माला माल हो रहा है इससे भी दुखद है कि पुराने स्टॉक में आग लगी हुई है जिससे प्रतिदिन कोयला जलकर खाक हो रहा है और राख में तब्दील हो रहा है। जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा है श्रमिक संघों ने प्रबंधन को लिखित परामर्ष दिया है कि वर्षों से पड़े कोल स्टॉक को यदि गोविंदा साइडिंग भेज दिया जाएं तो कोयला आराम से बिक्री हो सकता है और कंपनी को आर्थिक लाभ भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *