दुर्गूकोंदल| ग्राम आमागढ़ का दो दिवसीय वार्षिक देव मेला 19 फरवरी से आयोजित होगा। ग्राम गायता बिसम राम राना ने बताया मेले में आंगा देवता, परगन डोकरा सहित 12 गांवों के देवी-देवता शामिल होंगे। परंपरा अनुसार सभी देवी-देवताओं की उपस्थिति में ढाई परिक्रमा कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेला अवसर पर रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित आकाश गंगा नाचा पार्टी, ग्राम दाऊटोला, जिला राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी।


