धमतरी| आमापारा में नाली का निर्माण जारी है। 23 फरवरी को सड़क पर पानी भर गया। सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों को दुकानों के किनारे से होकर चलना पड़ा। साथ ही क्षेत्र का व्यापार भी प्रभावित हो गया है। यहां निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के चलते नाली का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। कुछ दिन काम चलता है और फिर लंबे समय तक काम रोक दिया जाता है। निगम प्रशासन को इस स्थिति पर ध्यान देकर नाली का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहिए। – मनीष ध्रुव, आमापारा


