आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भोला भारती के नेतृत्व में दर्जन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र 2023 के अनुरूप कार्य न होने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार शाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा है कि जैसा की सर्वविदित है कि विधानसभा 2023 के चुनाव में आपने “मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023” मोदी की गारंटी भाजपा का भरोसा नाम से एक संकल्प पत्र जारी कर प्रदेश की जनता से संकल्प किया था। इसमें आवास, ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाएंगे, लाडली बहना को सस्ता सिलेंडर, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा। इसी प्रकार किसानों के लिए एमएसपी पर बोनस की व्यवस्था, आर्थिक वित्तीय सहायता, युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और सक्षम युवा के अंतर्गत प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार युवाओं को 10 हजार रुपए तक का मासिक स्टायपेंड देने की बात कही गई थी। वरिष्ठ और दिव्यांगों को 1500 रुपए मासिक पेंशन देने की बात भी कही गई थी। रिक्तों पदों को भरने और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसलिए पीएम और सीएम से पत्र के जरिए कहा गया है कि इन वादों को पूरा करें। इस दौरान आप नेता भोला भारती के साथ रामनरेश सोनी, राहुल शर्मा, श्रद्धाश्री वर्मा, पीपी मिश्रा, लालमणि जायसवाल, रज्जन खान, अली अहमद, शैलेंद्र पांडे लाल सकेत सहित अन्य मौजूद रहे।


