प्रदेश वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को तीसरा फुल बजट पेश किया। इसमें बांसवाड़ा को फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन मिली है। यहां अब कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग ले सकेंगे। इसके साथ ही ग्रामदानी गांवों के किसानों के लिए भी बजट में घोषणा हुई है। ग्रामदानी गांवों के किसानों को खातेदारी अधिकार मिलेंगे। अब तक ग्रामदानी गांवों के किसानों को खातेदारी अधिकार नहीं हैं। वहीं बांसवाड़ा में आम की उन्नत नस्लों में सुधार और पौधे तैयार करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ मैंगो खोला जाएगा। Up पायलट बनने का सपना होगा साकार अब वागड़ क्षेत्र के युवाओं को कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग लेने के लिए बड़े शहरों या विदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। फ्लाइंग क्लब खुलने से स्थानीय हवाई पट्टी (Airstrip) का विस्तार होगा और वहां आधुनिक तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस संस्थान के खुलने से केवल एविएशन ही नहीं, बल्कि हॉस्पिटालिटी, मेंटेनेंस और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ट्रेनिंग सेंटर बनने से विशेषज्ञों और छात्रों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय बाजार और पर्यटन को भी गति मिलेगी। बांसवाड़ा जैसे जनजातीय बहुल और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में FTO की स्थापना इस क्षेत्र को ‘एविएशन मैप’ पर प्रमुखता से स्थापित करेगी। क्या होते हैं ग्रामदानी गांव अब पढ़िए राजस्थान के बजट से जुड़ा GK पढ़िए आपके जिले को क्या मिला कृषि-सिंचाई सड़क-परिवहन चिकित्सा-स्वास्थ्य खेल-शिक्षा सामाजिक-आर्थिक विकास टीएसपी क्षेत्र के किसानों के लिए जमीन के खातों से जुड़ी विसंगतियों को दूर कर उन्हें खातेदारी अधिकार दिए जाएंगे, जिससे उन्हें बैंक लोन मिलने में आसानी होगी। अब पढ़िए प्रदेश की बड़ी घोषणाएं बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं


