आयकर अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम 25 को

जालंधर| आयकर अधिकारी जालंधर द्वारा गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रबंधकों एवं न्यासियों के लिए आयकर अधिनियम, 2025 के प्रावधानों एवं अनुपालन आवश्यकताओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम 25 फरवरी को सुबह 11:30 आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह स्काईलार्क चौक के निकट आयकर कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनजीओ पदाधिकारियों को नए कर ढांचे के अंतर्गत लागू नवीनतम विनियमों, पंजीकरण आवश्यकताओं, छूट प्रावधानों तथा अनुपालन प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। इस सत्र में अभिलेखों के समुचित संधारण, रिटर्न दाखिल करने, छूट का लाभ लेने तथा अद्यतन कानून के अनुसार वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने संबंधी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *