रांची | िद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रत्यक्ष कर समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार को आयकर अधिनियम में संशोधनों पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रांची व आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य आयकर कानून में हुए बदलावों, उनके व्यावहारिक प्रभाव और अनुपालन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा करना रहा। रांची के वरिष्ठ सीए प्रभात कुमार ने नए प्रावधानों पर तथ्यपूर्ण प्रस्तुति देते हुए टीडीएस/टीसीएस में बदलाव, फेसलेस आकलन प्रणाली, दंडात्मक प्रावधानों में संशोधन और नई अपील व्यवस्था की जानकारी दी। उद्घाटन सत्र में शाखा अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने स्वागत भाषण दिया। सीपीई कमेटी अध्यक्ष सीए भुवनेश ठाकुर ने भी जानकारी दी।


