अमृतसर| आयकर विभाग ने इनकम टैक्स के बारे जानकारी देने के लिए मिनी सचिवालय में सेमिनार का आयोजन किया। एडिश्नल कमिश्नर मनप्रीत सिंह दुग्गल ने ड्राइंग ऐंड डिसबर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) को बताया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष के दौरान 31 मई तक कर्मचारियों को आयकर से संबंधित 16 नंबर फॉर्म उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए कि प्रपत्र संख्या 16 व 26 एएस दोनों एक जैसे हों। कर्मचारियों द्वारा जो दस्तावेज प्रस्तुत किये जाते हैं, पूरी तरह से जांच नहीं की जाती है। कई कर्मचारी गलत जानकारी देकर अपना टैक्स बचाने की कोशिश करते हैं। हर विभाग के लिए कर्मचारियों की तिमाही आयकर रिपोर्ट जमा करना जरूरी है।


