भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों की दिनचर्या और हेल्थ का ध्यान रखने लिए आयुर्वेद विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रशिक्षित ट्रेनर मुफ्त में योग सिखा रहे हैं। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए पुराने भरतपुर जिले(भरतपुर व डीग) के 50 सहित संभाग के 111 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सिविल एवं ब्रांडिंग कार्य कराए जाएंगे, जिसके लिए सरकार ने 3.88 करोड़ रुपए से अधिक मंजूर किए हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संभाग के 111 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान) में सिविल एवं ब्रांडिंग कार्यों के लिए 3.88 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है, जिसमें भरतपुर जिले के 50 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। इसके तहत प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 3.5 लाख रुपए से विकास कार्य करवाए जाएंगे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दवाइयां देने के साथ प्रतिदिन सुबह एक घंटे योग भी सिखाया जाएगा। इसके लिए पार्ट टाइम महिला व पुरुषों के लिए अलग ट्रेनर लगाए हैं, जो योग सिखा रहे हैं। इन्हें आवंटित राशि से और विकसित किया जाएगा। साथ ही ब्रांडिंग भी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग के लिए पहुंच सकें। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सिविल व ब्रांडिंग के कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक के लिए साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति हुई है। सिविल व ब्रांडिंग कार्य पीडब्ल्यूडी के जरिए जनवरी माह तक होंगे। डॉ. इंदु शर्मा उप निदेशक, आयुर्वेद विभाग


