आयुर्वेद विभाग के ट्रेनिंग कैंप में खानापूर्ति:आवासीय कैंप में रात को 20 पर्सेंट भी नहीं रुके

आयुर्वेद विभाग की ओर से अलवर शहर के हनुमान सर्किल के पास एक होटल में चले 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महज औपचारिकता हुई। रात को तो 20 पर्सेंट कर्मचारी भी नहीं रुके। दिन में भी शाम होने से पहले ही निकल गए। आयुर्वेद विभाग की ओर से ANM, आशा सहयोगिनी और आयुर्वेद नर्स कंपाउंडर का तीन दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें दो बैच में अलग-अलग प्रशिक्षणर्थियों को ट्रेनिंग दी गई। इस आवासीय कैंप में पहले बैच में 162 लोगों को ट्रेनिंग करा दी। दूसरे बैच में 173 प्रशिक्षनार्थियों को ट्रेनिंग दी गई। मौके पर देखने पर रात को यहां 170 में से 30 से 40 कर्मचारी ही मिले। कैंप कॉर्डिनेटर ने भी इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि कुछ कर्मचारी नजदीक के रहने वाले हैं। इसलिए निकल जाते हैं। 16 दिसंबर की रात को भास्कर की टीम ने मौका भी देखा। उस दौरान वहां 30 कर्मचारी ही मौजूद मिले। जबकि उस समय ट्रेनिंग चल रही थी। कैंप कॉर्डिनेटर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग लेने कुछ लोग आसपास के रहने वाले हैं। जो चले जाते हैं। इसके बाद विभाग के डीडी का कहना था कि इसे दिखवाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *