आयुर्वेद निदेशालय की ओर से 740 पदों पर कंपाउंडर, जूनियर नर्स की वैकेंसी निकाली है। निदेशालय ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 16 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएगा। अंतिम तिथि 15 जनवरी रखी गई है। निदेशालय ने 740 पदों में से नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 645 पद, टीएसपी क्षेत्र में 90 व सहरिया क्षेत्र के लिए 5 पद रिजर्व किए हैं। आयुर्वेद निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि सभी 740 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर की वेबसाइट https;//nursing.rauonline.in पर 16 दिसंबर 2024 से कर सकते हैं। सभी जानकारी निदेशालय ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। गौरतलब है कि विभाग ने पिछले माह ही 1015 पदों पर भर्ती की थी। अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक परीक्षा शुल्क शैक्षणिक योग्यताएं ये भी जरूरी पे मैट्रिक्स आयु 18 से 40 के बीच होनी चाहिए यहां करें कॉन्टेक्ट पिछली भर्ती प्रक्रिया में क्या? सोमवार से देंगे नियुक्ति आयुर्वेद निदेशालय ने 407 नर्स कंपाउंडर के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। इन सभी को अगले सप्ताह सोमवार को नियुक्ति मिल जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को सूचना दी जा रही है कि अपने संबंधित जिले में नियुक्ति ले सकते हैं। ये पहला मौका है जब सरकार ने अभ्यर्थियों से उनके जिले में ही नियुक्ति को लेकर ऑप्शन मांगे थे। प्रदेश के विभिन्न आयुष चिकित्सालयों व औषधालयों में इनको रिक्त पदों पर नियुक्ति दी गई है। निदेशालय में 25 से 30 नवंबर तक 409 अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच का कार्य चला था। नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए लगाई टीम ने 10 दिनों में सभी के दस्तावेज की जांच कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। आयुर्वेद विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग जिलों में इन 407 नर्स कम्पाउंडर को नियुक्ति दी गई है। दो अभ्यर्थी अभी तक नियुक्ति पत्र लेने के लिए नहीं आए। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा उत्सव सम्मेलन में दी गई। इन सभी को सोमवार से पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। पढें ये खबर भी… असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर निकली वैकेंसी:30 सब्जेक्ट्स में होगी भर्ती; जानें- कब से कर सकेंगे आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर वैकेंसी निकाली है। अभ्यर्थी 12 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 10 फरवरी 2025 है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


