आयुष्मान आरोग्य शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण:कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने आभा आईडी बनवाकर इसकी आवश्यकता का आमजन को मैसेज दिया

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने आशा सहयोगिनीयों से आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ईकेवाईसी कार्य एवं कार्ड वितरण के कार्य का अवलोकन किया एवं उन्हें शिविर में शत प्रतिशत ईकेवाईसी एवं कार्ड वितरण करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अलावा शेष लोगो को प्रेरित कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जोड़ने के लिये आह्वान किया जिससे लोगो का उपचार सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पीटल में में बिल्कुल कैश लेस हो सके तथा योजना से लाभान्वित हो सके। सीएमएचओ डॉ हेमंत बिन्दल ने शिविर के दौरान विभाग द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी तथा शिविर का अवलोकन करवाया। कलेक्टर ने बनवाई आभा आईडी – कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने मोही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में स्वयं का आधार कार्ड देकर आभा आईडी बनवाई तथा आमजन में आभा आईडी बनाने की आवश्यकता को लेकर संदेश दिया। आभा आईडी एक हेल्थ आईडी कार्ड जिसके जरिए भारतीय नागरिको की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी एक ही जगह पर इकठ्ठी होती है। आभा कार्ड में 14 अंको का एक यूनीक नम्बर होता है। इस नम्बर की मदद से आप अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सेव कर सकते है और उसका इस्तेमाल कर सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *