आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश में पहला स्थान:कोरिया जिले में 2.61 लाख परिवारों को मिला लाभ; गांव-गांव शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले ने आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 106.3% परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया गया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की सक्रिय निगरानी में 94.6% आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले के 2.76 लाख राशन कार्डधारी परिवारों में से 2.61 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल चुका है। 45 ग्राम पंचायतों के 134 गांवों में 95% से अधिक कवरेज हासिल की गई है। इस सफलता में स्वास्थ्य विभाग की नियमित समीक्षा बैठकों और गांव-गांव में लगाए गए शिविरों की अहम भूमिका रही। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरीब और जरूरतमंद लोगों के बेहतर इलाज के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति विधायक भईया लाल राजवाड़े और रेणुका सिंह के प्रयासों से जिला अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्तियां की गई हैं। आरोग्यम मिशन के तहत कुष्ठ उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। आरोग्यम शिविर में 6500 से अधिक महिलाओं की जांच और उपचार किया गया है। हजारों गरीब परिवारों की चिकित्सा सुरक्षा का प्रमाण जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मुताबिक, जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष काउंटर स्थापित करने से योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचा है। कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों गरीब परिवारों की चिकित्सा सुरक्षा का प्रमाण है। आयुष्मान कार्ड के मुख्य लाभ बीपीएल परिवारों को 5 लाख और एपीएल परिवारों को 50 हजार तक का मुफ्त इलाज।1300 से अधिक बीमारियों का कैशलेस उपचार। सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा है। कोरिया की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए मिसाल कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के मेहनत और नियमित मॉनिटरिंग और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के कारण कोरिया जिला स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस उपलब्धि ने कोरिया को प्रदेशभर में स्वास्थ्य योजना क्रियान्वयन का मॉडल जिला बना दिया है और इस तरह पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *