आरआरएमबी गुजराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर में कार्यक्रम:चार भाषाओं में प्रकाशित स्कूल की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन

आरआरएमबी गुजराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन संजू कामले (थाना प्रभारी ग्वालटोली) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि के रूप में थे धर्मेंद्र भाई चौहान एवं अध्यक्ष निलेश भाई पटेल। अतिथियो का स्वागत प्राचार्य ज्योत्सना नागदे ने किया। इस अवसर पर सहसचिव राजेन्द्र भाई पटेल, दिलीप परमार, मनोज पटेल, जयेश पारीख, कांतिभाई भगत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि वार्षिक पत्रिका किसी भी विद्यालय का दर्पण होती है जिसमें वर्ष भर की गतिविधियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। छात्र-छात्राएं मन में अंकुरित अपने विचारों को पत्रिका के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं।’ प्रयास ‘पत्रिका में भी हमारे छात्रों ने अपने विचारों को विभिन्न तरीकों से जैसे- कहानी, कविताएं, शिक्षाप्रद लेख, गुदगुदाने वाले चुटकुले, यात्रा वर्णन, रोचक जानकारियो से संयोया है यहां छात्रों की रचनात्मक शक्ति दिखाई देती है।’ पत्रिका’ प्रयास हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और गुजराती चार भाषाओं में रचनाएं प्रकाशित होती है। कंप्यूटर विभाग, विज्ञान विभाग, पुस्तकालय विभाग और विद्यालय गतिविधियों को विद्यालय प्रांगण के माध्यम से दर्शाया गया है। मेधावी छात्रों की प्रतिभा, खेलों में कुशल नेतृत्त्व करने वाले छात्रों का भी विवरण दिया गया है। पत्रिका के मुख्य पृष्ठ में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। इस उपलक्ष्य में छात्र संपादकों को पुरस्कृत भी किया। संजू कांबले ने अपने जीवन में आए उतार चढ़ाव के माध्यम से छात्रों का मनोबल बढ़ाया। विभिन्न खेलों ने नेशनल खेल कर उन्होंने अपनी रुचि के साथ पढ़ाई के माध्यम से अपनी काबिलियत का भी जिक्र कर छात्रों को मोहित किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और अपने शिक्षकों को पैर छूकर सम्मान देने वाले ही सदैव अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। विशेष अतिथि धर्मेश चौहान ने भी छात्रों को संबोधित किया और ऊर्जा का संचार किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह विद्यालय के चेयरमैन निलेश भाई पटेल एवं प्राचार्य ज्योत्सना नागदे ने प्रदान किए। अतिथियों का स्वागत अशोक सिंह ठाकुर, उमेश लोदवाल, पदमा राठौर, अलका जैन ने किया। वार्षिक पत्रिका की जानकारी वंदना यादव ने दी। कार्यक्रम का संचालन पत्रिका संयोजक निलिपेश पटेल ने किया। अतिथियों का आभार रावरे मैडम ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *