आरएएमपी योजना में 6 को इंडस्ट्री-बैंकर्स मीट

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों (एमएसएमई) के लिए 6 मार्च को इंडस्ट्री एवं बैंकर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। बैठक दोपहर 3:30 बजे से रायपुर रोड स्थित होटल में आयोजित होगी। कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की आरएएमपी योजना के तहत रखा गया है, जिसे भारत सरकार और विश्व बैंक का संयुक्त समर्थन प्राप्त है। योजना का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों की बाजार पहुंच बढ़ाना, उद्यमिता विकास को प्रोत्साहित करना और क्षमता संवर्धन के माध्यम से उद्योगों को मजबूत करना है। बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, राइस मिल संघ, फ्लाई ऐश ब्रिक्स संघ, जिला गुड़ इकाई मालिक संघ सहित विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, एसबीआई और अन्य बैंकों के शाखा प्रबंधक, सीए मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *