आरएएस बंशीधर की 48 घंटे की हिरासत:झारखंड से ड्यूटी छोड़ आए आईपीएस किशन सहाय मीणा 27 दिन बाद बहाल

राजस्थान कैडर के आईपीएस किशन सहाय मीणा को बहाल कर दिया है। वे 27 दिन निलंबित रहे। 15 नवंबर को उनको निलंबित किया था। भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन की पालना और आदेश नहीं मानने पर किशन सहाय मीणा पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। मीणा 2004 बैच के आईपीएस अफसर है। मीणा झारखंड से चुनाव ड्यूटी छोड़कर वापस राजस्थान आ गए थे, इसलिए उनको निलंबित किया था। बताया जा रहा है मीणा को बीमारी था। उन्होंने छुट्टी मांगी थी, लेकिन नहीं मिलने पर वे ड्यूटी छोड़कर लौट आए थे।
आरएएस बंशीधर 48 घंटे हिरासत में, होंगे सस्पेंड: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आरएएस अधिकारी बंशीधर योगी 48 घंटे एसीबी की रिमांड पर रहे। हिरासत रहने की 48 घंटे की अवधि पूरी हो चुकी है। अब कार्मिक विभाग उनको निलंबित करने के औपचारिक आदेश जारी करेगा। रिमांड अवधि पूरी होने पर उनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की जेल भेजा है। आरएएस बंशीधर योगी को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने ट्रेप किया था। 22 आरएएस पदोन्नत, अब पीएस होंगे गजेटेड राज्य सरकार ने 22 आरएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। कार्मिक विभाग ने उनकी पदोन्नति के आदेश निकाले। विभागीय पदोन्नति कमेटी की अभिशंषा पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रंखला में नियमित से नियुक्त 22 अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रंखला (लेवल-6) में 2024-25 की रिक्तियों में वरिष्ठता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नत किया गया है। इनमें अनूपसिंह, अनीता खटीक, अंजू वर्मा, नीता वसीटा, सरिता मल्होत्रा, रजनी माधीवाल, सीता शर्मा, सरिता, सचिन यादव, शैलेश खैरवा, दामोदरसिंह, रुबी अंसारी, उपेंद्र कुमार शर्मा, संजय कुमार गोरा, रजत कुमार विजय वर्गीय, सुनील शर्मा-1, दीपक मित्तल, ओम प्रकाश मीणा, मोहरसिंह मीणा, ललित मीणा, रविकांत सिंह और गंगाधर मीणा को पदोन्नत किया है। प्राइवेट सेक्रेटरी के पद को किया गजेटेड सचिवालय में प्राइवेट सचिवों को शुक्रवार को खुशखबरी मिली। अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा नियम के तहत गजटेड पद घोषित किया गया। इसमें सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी (एल-16) के पद को गजटेड किया गया। वित्त सचिव देबाशीष पृष्टि ने इसके आदेश जारी किए। आरएएस अधिकारियों के बंपर प्रमोशन दो आरएएस अधिकारियों की सुपरटाइम वेतन शृंखला में पदोन्नति मिली है। ये अफसर अमानुल्लाह खान व लोकेश गौतम है जिनका प्रमोशन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *