आरएएस भर्ती के इंटरव्यू आज से 26 फरवरी तक

राजसमंद| भर्ती-2024 के छठे चरण के इंटरव्यू 16 से 26 फरवरी तक चलेंगे। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा। राजसमंद| इंडियन आर्मी की ओर से अग्रिवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.i n पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आठवीं और दसवीं पास ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड भरना होगा। राजसमंद | जेईई मेन के दूसरे सेशन अप्रैल की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। अप्रैल सेशन के लिए अलग से आवेदन करना अनिवार्य है, क्योंकि पहले केवल सेशन-1 के लिए ही आवेदन किए थे। जनवरी सेशन की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी रजिस्टर्ड एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर आवेदन कर सकेंगे। इन्हें कोर्स, प्रश्न-पत्र का माध्यम, परीक्षा शहर चुनने के साथ परीक्षा शुल्क देना होगा। जिन्होंने जेईई मेन की परीक्षा नहीं दी, उन्हें न्यू रजिस्ट्रेशन कैंडिडेट पोर्टल पर आवेदन करना है। राजसमंद| इंडियन ऑयल की पारादीप रिफाइनरी ने अप्रेंटिस के 342 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *