आरएचए अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत आए नागौर:जांभोजी, तेजाजी महाराज और अमरसिंह राठौड़ पैनाेरमा का किया अवलोकन

राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने नागौर जिले में बने 3 पैनोरमा का अवलोकन किया। प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने जिले के खरनाल में वीर तेजाजी पैनोरमा, पींपासर में जांभोजी पैनोरमा और जिला मुख्यालय पर वीर अमर सिंह राठौड़ पैनोरमा का निरीक्षण किया। अध्यक्ष लखावत ने अधिकारियों को पैनोरमा स्थलों के बेहतर रखरखाव के लिए हरसंभव काम करने और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इनके व्यापक प्रचार-प्रसार प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। लखावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को इन सभी पैनोरमा की विजिट करें। पैनोरमा से प्राचीन इतिहास और गौरवशाली गाथाओं की मिलती है। युवा पीढ़ी को इन पैनोरमा से प्रेरणा मिलती है। लखावत ने कहा- इन पैनोरमा के जरिए प्राचीन इतिहास में समाहित शौर्य-पराक्रम को देख-सुन कर गर्व का अनुभव होता है। हमें समाज और राष्ट्र के लिए जीने की भावना मिलता है। निरीक्षण के दौरान मूंडवा एसडीओ लाखाराम चौधरी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *