राजनांदगांव| राजनांदगांव फुटबॉल लीग (आरएफएल)-2026 का शुभारंभ 1 जनवरी को स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। दूधिया फ्लड लाइट से सुसज्जित मैदान में आयोजित इस 7-ए-साइड फुटबॉल लीग के दूसरे संस्करण का उद्घाटन मुकाबलों के साथ होगा। लीग के शुभारंभ अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार उद्घाटन दिवस पर 3 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में 12 फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही हैं। ऑक्शन में 182 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 144 खिलाड़ियों का चयन किया गया।


