आरक्षण में कोटे में कोटा लागू करने की मांग:छात्रावास में सम्मेलन का आयोजन, कलेक्ट्रट पर किया प्रदर्शन

आदिवासी आरक्षण मंच की ओर से सोमवार को आदिवासी छात्रावास में सम्मेलन के बाद आरक्षण रैली निकाली गई। रैली के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और आदिवासी आरक्षण के कोटे में कोटा लागू करने की आवाज उठाई। सम्मेलन में भाजपा, कांग्रेस सहित कई पार्टियों के नेता शामिल हुए। आदिवासी आरक्षण मंच के बैनर तले आदिवासी आरक्षण को लेकर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आदिवासी छात्रावास में एकत्रित हुए। मंच पर पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व कांग्रेस सांसद ताराचंद भगोरा सहित कई नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी आरक्षण की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। टीएसपी क्षेत्र में आदिवासी वर्ग आज भी पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में एसटी को मिले 12 प्रतिशत आरक्षण में से 6 पर्सेंट अलग से आरक्षण देने की मांग की जा रही है। आरक्षण कोटे में से कोटा लागू करने के साथ ही जनसंख्या अनुपात में आरक्षण की मांग की जा रही है, लेकिन आरक्षण के इस संघर्ष में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के साथ भी तमाम नेताओं को एक मंच पर आने की जरूरत है। इसके बाद आदिवासी आरक्षण रैली निकाली गई। इंडस्ट्रियल एरिया से रैली रवाना होकर रेती स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, कॉलेज रोड, पुराना बस स्टैंड, तहसील चौराहा से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां आदिवासी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *