आरटीई प्रवेश: दस्तावेजों का सत्यापन 31 मार्च तक

भास्कर न्यूज | महासमुंद आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले पालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। नगर के नयापारा नोडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आवेदकों को अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च से पूर्व अनिवार्य रूप से कराना होगा। नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य अमी रूफस ने बताया कि सत्यापन का कार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तुमाडबरी स्थित भवन में किया जा रहा है। आवेदकों को अपने साथ सभी दस्तावेजों की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। दस्तावेजों के अभाव में सत्यापन संभव नहीं होगा, जिससे आवेदन लॉटरी प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *