आरपीएफ के संयुक्त अभियान के तहत हिजली रेलवे स्टेशन पर 13 जीवित कछुआ हुआ बरामद

भास्कर न्यूज | खड़गपुर खड़गपुर डिवीजन और आरपीएफ पोस्ट/हिजली के आरपीएफ कर्मियों द्वारा हिजली रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण, एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान, ट्रेन नंबर 18044 (बाघा जतिन एक्सप्रेस)जब प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंची। इस दौरान पीछे के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान टीम को टॉयलेट एरिया के पास संदिग्ध तरीके से रखा भूरे रंग का जूट बैग नजर आया।बैग के स्वामित्व के बारे में सह-यात्रियों से पूछताछ करने पर, कोई भी व्यक्ति इस पर दावा करने के लिए आगे नहीं आया।जांच करने पर, बैग के अंदर 13 जीवित नरम खोल वाले कछुए छिपे हुए पाए गए।बरामद कछुओं को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट/हिजली लाया गया।मामले की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन रेंज/हिजली के अधिकारी आरपीएफ पोस्ट/ हिजली में उपस्थित हुए और 13 जीवित नरम खोल वाले कछुओं को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए उचित पावती में औपचारिक रूप से वन विभाग को सौंप दिया गया।आरपीएफ की समय पर कार्रवाई वन्यजीव तस्करी को रोकने और रेलवे परिसर के भीतर कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के प्रति दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *